पंजाबः दस विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ


पंजाब। आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 16 मार्च को ही ले ली है। अब उनके 10 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलायी। मान कैबिनेट में पुराने चेहरों के बजाय नए नवेले विधायकों को मौका दिया गया है, इनमें से एक महिला मंत्री भी हैं। चंडीगढ़ में राजभवन में मान कैबिनेट का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। मंत्रिपद की शपथ लेने वालों में वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा, हरभजन सिंह इतो, लाल सिंह कटरौचक, विजय सिंघला, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, ब्रह्म शंकर, लालजीत सिंह भुल्लर और हरजोत सिंह बैन्स, बलजीत कौर शामिल हैं।