दिव्यांग ने व्हीलचेयर को बनाया मोटरसाइकिल, दंग रह गए आनंद महिंद्रा


साईडलुक, डेस्क। देश के जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के सीईओ आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो काफी तेजी वायरल हो रहा है।

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक विकलांग व्यक्ति अपनी व्हीलचेयर को कैसे बाइक में तब्दील कर देता है और उसमें हैंडल जोड़ देता है। वहीं 1.32 सेकेंड के इस वीडियो को देख कर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा खुद भी दंग रह गए और उन्होंने इसे अपने ट्विटर अकाउंट से साझा करते हुए लिखा, पता नहीं यह वीडियो कितना पुराना है, कहां का है या कौन है। लेकिन यह वास्तव में एक अच्छा और विचारशील इनोवेशन जैसा दिखता है। वास्तव में विकलांगों के जीवन को गति देने का एक सही तरीका है। यह सपोर्ट करने योग्य है, और मुझे इनकी मदद करने में खुशी होगी। 

लोग इस इनोवेशन को करने वाले शख्स की जमकर तरीफ कर रहे हैं। वहीं, यह पहली बार नहीं है जब महिंद्रा ग्रुप के चेयर पर्सन आनंद महिंद्रा ने किसी सामाजिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और किसी की कला की जमकर तारीफ की है। बल्कि आनंद महिंद्रा का सोशल मीडिया ऐसे वीडियोज़ से भरा हुआ है, जिसमें लोगों के हुनर और मोटिवेशन का बेजोड़ संगम देखने को मिलता है।