जंतर-मंतर नारेबाजी मामले में फरार हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी लखनऊ से गिरफ्तार

 


साईडलुक, डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले जंतर-मंतर पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाए गए थे। इस मामले में दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक और गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर नारेबाजी मामले में हिंदू सेना के प्रमुख सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा मामले पर संज्ञान लिए जाने के बाद से ही सुशील तिवारी फरार चल रहे थे। जिसे शुक्रवार देर रात उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। 

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर भीड़ द्वारा मुस्लिम विरोधी और भड़काऊ नारेबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन के मूड मे है। अब तक इस मामले से जुड़े कई राजनीतिक और बड़ी हस्तियां गिरफ्तार हो चुकी हैं। आरोपियों में विनोद शर्मा, दीपक सिंह, दीपक, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह शामिल हैं।